कैमूर डीएम ने बाल गृहों का किया औचक निरीक्षण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 05, 2026
- 52 views
जिला संवाददाता संदिप कुमार
बच्चों को कंप्यूटर और व्यावसायिक प्रशिक्षण देने का निर्देश
कैमूर - जिला पदाधिकारी (DM) ने शनिवार को जिला निरीक्षण समिति के साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बाल देख-रेख संस्थानों (बालगृह/बालिका गृह) का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थानों में रह रहे बच्चों का सर्वांगीण विकास और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। डीएम ने निर्देश दिया कि बच्चों को जिला कौशल विकास केंद्र के माध्यम से अनिवार्य रूप से कंप्यूटर और व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। बढ़ती ठंड को देखते हुए बच्चों को नियमित गर्म पानी, गर्म नाश्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए। बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशेष मेडिकल चेकअप सुनिश्चित करने को कहा गया। पात्र बच्चों के पारिवारिक पुनर्वास की प्रक्रिया में तेजी लाने और संस्थानों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।


रिपोर्टर