सरस्वती पूजा, रविदास पूजा और शब-ए-बारात को लेकर थाने परिसर में शांति समिति की बैठा के हुई संपन्न

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट


दुर्गावती (कैमूर) -- शनिवार को लगभग 3:00 बजे दुर्गावती थाना परिसर में सरस्वती पूजा रविदास पूजा और शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। सरस्वती पूजा से पहले मानक के अनुरूप हर पूजा करने वाले को लिखित  आवेदन देने की बातें कहीं गई ताकि समय से लाइसेंस दिया जा सके। समिति में निर्धारित सदस्यों का नाम फोटो मोबाइल नंबर तथा मानक के अनुरूप पंडाल का भी विवरण होना चाहिए। पूजा में महिला और पुरुष समान रूप से भाग लेते हैं इसलिए महिलाओं का कतार अलग और पुरुषों का कतार अलग होना चाहिए। अश्लील गाने देर रात तक डीजे नहीं बजाने की भी बातें बताएं गए। शांति समिति में खासकर आयोजको के सदस्यों को विशेष निगरानी दस्ता बनाने और अपने दस्ते में हो सके तो महिला दस्ते को भी शामिल करने की बात बताई गई। रोशनी के समय उपयोग में लाए जाने वाले बिजली का पोल और खंबे पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। समय के अनुरूप विसर्जन होना चाहिए और गहरे पानी में बच्चे और अन्य लोग न उतरे इसका विशेष ध्यान होना चाहिए। कहीं से भी कोई दिक्कत या परेशानी की आशंका  हो तो थाने को और अंचल कार्यालय प्रखंड कार्यालय को भी सूचना देनी चाहिए। शांति समिति में मुख्य रूप से अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी रिचा मिश्रा प्रभारी थाना अध्यक्ष और पंचायत के प्रतिनिधि तथा ग्रामीण जनता पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट