खरिहान में रखा डेढ़ एकड़ का धान का बोझ जलकर खाक

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट


दुर्गावती (कैमूर) -- थाना क्षेत्र के ग्राम कस्थरी में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगाए जाने के कारण कटनी के बाद डेढ़ एकड़ का धान का बोझ जलकर खाक हो गया। प्राप्त खबरों के मुताबिक मनी सिंह ने अपने खेत की धान की कटाई कर खलिहान में दवनी के लिए रखा था की अज्ञात व्यक्तियों ने आज शनिवार को ही दिन में आग लगा दी जिससे पूरे खलिहान का धान धू धू करके जल गया। उनके पुत्र सतीश सिंह के द्वारा थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने के लिए आवेदन दी गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट