सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यारम्भ संस्कार कार्यक्रम हुआ संपन्न
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 23, 2026
- 232 views
तलेन । विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त के मार्गदर्शन में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तलेन में शुक्रवार को मां सरस्वती के प्राकट्योत्सव बसंत_पंचमी पर्व के पावन अवसर पर वेदो की यात्रा निकाली गई एवं मां सरस्वती का पूजन तथा पंचकुण्डी यज्ञ विद्यारम्भ संस्कार यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ चारों वेदों के पूजन एवं वेद यात्रा के साथ हुआ,जिसमें अभिभावक मातृशक्ति अपने सिर पर चारों वेदों को लेकर शोभायात्रा में सम्मिलित हुई। शोभा यात्रा गायत्री मन्दिर से प्रारंभ होकर विद्यालय पहुंची।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से वहां उपस्थित समस्त शिशुओं का विद्यारम्भ संस्कार एवं पाटी-पूजन करवाया गया। शिशुओं ने यज्ञाचार्य जी के निर्देशानुसार उनके माता-पिता के सहयोग से अपनी-अपनी पट्टी पर प्रथम अक्षर के रूप में "ऊं" लिखकर विद्यार्थी जीवन में प्रवेश करवाया।
यज्ञ पूर्ण होने के पश्चात कई अभिभावकों ने अपने शिशु का विद्यालय में आगामी नवीन सत्र 2026-27 में प्रवेश करवाया।नव प्रवेशित भैया/बहिनों को उपहार स्वरूप विद्यालय गणवेश भेंट की गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री जुगल किशोर शर्मा,समिति सदस्य,अभिभावक,आचार्य परिवार एवं भैया बहिन की गरिमामयी उपस्थिति रही।


रिपोर्टर