दाउदापुर में साल वितरण कार्यक्रम, अयोध्या प्रसाद मिश्र को मिला भारी जनसमर्थन
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 24, 2026
- 38 views
बरसठी जौनपुर । ग्राम दाउदापुर में पूर्व प्रधान देवस्थान यादव के नेतृत्व में आयोजित साल वितरण कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान देवस्थान यादव पूर्व प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ों से अधिक लोगों को साल का वितरण किया गया। वार्ड नंबर 52 सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने वार्ड नंबर 52 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ रहे अयोध्या प्रसाद मिश्र के समर्थन का खुलकर ऐलान किया। लोगों ने कहा कि अयोध्या प्रसाद मिश्र हमेशा क्षेत्र के विकास, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा में आगे रहते हैं।
इस मौके पर पूर्व प्रधान देवस्थान यादव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए ईमानदार और जनसेवा को समर्पित प्रतिनिधि का चुनाव आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आगामी जिला पंचायत चुनाव में अयोध्या प्रसाद मिश्र को भारी मतों से विजयी बनाएं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने एक स्वर में अयोध्या प्रसाद मिश्र के समर्थन में हाथ उठाकर समर्थन जताया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।


रिपोर्टर