शांतिपूर्ण ढंग से सरस्वती पूजा का त्योहार संपन्न देर शाम तक होते रहा मूर्ति विसर्जन का कार्य

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सरस्वती पूजा का कार्य आज विसर्जन के साथ समाप्त हो गया। हर्षोल्लास के साथ सरस्वती पूजा का त्यौहार ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरों तक छोटे-मोटे बाजार से लेकर चौक चौराहो पर भी मनाया गया। इस दौरान पूजा में कहीं से कोई अवरोध और तनाव न पैदा हो जाता जगह-जगह पर सुरक्षा बल की टीम को तैनात किया गया था जिसकी मानीटरीग स्वयं थाना प्रभारी गिरीश कुमार कर रहे थे। आज शनिवार को सभी पंडाल के लाइसेंस धारीयो से मूर्ति विसर्जन के लिए समय सीमा तय होने की वजह से विसर्जन का काम तालाब तथा नदी सरोवरों में किया गया। इस दौरान डीजे बजाने और विशेष पानी में न उतरने की सलाह दी गई थी जिसका पालन अक्षर सह प्रशासन के चौकस व्यवस्था के कारण कराया गया। डीजे के साथ मूर्ति लेकर जा रहे पंडाल के लोगों के डीजे मशीन को भी जप्त किया गया। जगह-जगह पर सुरक्षा बल और पूजा समिति के कार्य करता सतर्क रहे जिसके कारण कहीं से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी रिचा मिश्रा अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार के देखरेख में विसर्जन का काम सकुशल संपन्न हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट