जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में लीगल एडवाइजरी सेवा का शुभारंभ


 संवाददाता पारस नाथ दुबे 


डिहरी आनसोन रोहतास। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, डेहरी-ऑन-सोन परिसर में डेहरी अनुमंडल न्याय पदाधिकारी श्री रजत दीप द्वारा लीगल एडवाइजरी सेवा का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के मामलों के त्वरित निपटारे हेतु यह महत्वपूर्ण सेवा आरंभ हो गई है।

इस पहल के अंतर्गत सैनिकों को किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, प्रशासनिक दबाव अथवा कानूनी जटिलताओं से संबंधित मामलों में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें न्याय प्राप्त करने में सुविधा हो सके।

यह उल्लेखनीय उपलब्धि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड रोहतास में तैनात कर्नल अजय कुमार सिन्हा के अथक प्रयासों का प्रतिफल है। उनके निरंतर प्रयासों और सक्रिय भूमिका से यह व्यवस्था साकार हो पाई है, जिससे जिले के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों को अब त्वरित एवं प्रभावी कानूनी सहायता उपलब्ध हो सकेगी।

इस सेवा के प्रारंभ होने से न केवल कानूनी प्रक्रियाएँ सरल होंगी, बल्कि सैनिकों के अधिकारों की रक्षा भी और अधिक सशक्त होगी। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों ने इसे एक सराहनीय और दूरदर्शी कदम बताया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट