प्रतापपुरा मंडल का हिन्दू सम्मेलन हुआ सम्पन्न

तलेन - राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सकल हिन्दू समाज के नेतृत्व में 25 जनवरी को  प्रतापपुरा मंडल का  हिंदू सम्मेलन सम्पन्न  हुआ   कार्यक्रम का  शुभारम्भ राम मंदिर से  एक भव्य कलश यात्रा  शुरू हुई  जो की पूरे गांव के भ्रमण के साथ सम्मलेन स्थल पर पहुंची ।   वही इस शोभा यात्रा  का गांव में जगह जगह पुष्प वर्षा  कर भव्य स्वागत  किया गया । कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वही पधारे हुए मुख्य महंत श्री नारायणानंद जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्री धर्मेंद्र जी बघेल विभाग राजगढ़, मातृशक्ति श्रीमती रिंकू जी सुनेरी प्रांत संयोजिका दुर्गावाहिनी मध्य भारत प्रान्त द्वारा  तुलसी व गौमाता पूजन किया गया अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति द्वारा शाल व श्रीफल भेंटकर  किया गया । कार्यक्रम में धुआंखेड़ी गांव के  सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय के बच्चों द्वारा  प्रेरणा दायक सांस्कृतिक कार्यक्रमों  का मंचन किया गया। कार्यक्रम में  वक्ताओं द्वारा  अपने उद्बोधन में  हिंदू  समाज को   जात पात को भूलकर एकजुट रहने का आह्वान किया गया तथा  पश्चात संस्कृति से दूर रहने का संकल्प  दिलवाया गया साथ ही पंच परिवर्तन के विषय पर  समाज के  योगदान से  परिवर्तन लाने का भी विषय  रखा।कार्यक्रम के अंत मे भारत माता की आरती की गई । तत्पश्चात सामूहिक भोजन का आयोजन हुआ। इस हिंदू सम्मेलन में प्रतापपुर मंडल के गांव प्रतापपुरा, आंखखेड़ी , पुरा, बड़बेली, धुंआखेडी ,बमोरी आदि गांव के  बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट