विद्या निकेतन, तिलौथू में बालेश्वर मेहता जयंती समारोह सह वार्षिकोत्सव का भव्य आयन आप को शप को।


डिसहंज्ञान, शील, एकता और संस्कार के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए विद्या निकेतन तिलौथू में विद्यालय-संस्थापक, समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं सर्वजनप्रिय व्यक्तित्व स्व. बालेश्वर मेहता की जयंती के अवसर पर “बालेश्वर मेहता जयंती समारोह–2026 सह वार्षिकोत्सव” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रंजीत सिंहा, विशिष्ट अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रजनीश कुमार, समाजसेवी ओम जी एवं वरिष्ठ पत्रकार सत्यानंद कुमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा स्व. बालेश्वर मेहता के तैलचित्र पर पुष्पार्चन एवं सांस्कृतिक मंच पर सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

विद्यालय के निर्देशक प्रियेश कुमार द्वारा सभी अतिथियों का मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, सरस्वती वंदना एवं विविध मनोरंजक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति और अनुशासन ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

इस आयोजन के अंतर्गत वार्षिकोत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और शैक्षणिक नवाचार स्पष्ट रूप से देखने को मिले।

विद्यालय परिवार ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना है। कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षाविदों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रहप कम

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट