गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43.400 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा बरामद

ब्यूरो चीफ प्रकाश कुमार की रिपोर्ट

गयाजी-- वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष सघन अभियान के तहत छकरबंधा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छकरबंधा थाना क्षेत्र से 43.400 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा) बरामद किया है।पुलिस को 27 जनवरी 2026 को सूचना मिली कि ग्राम पिपलिया में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध मादक पदार्थ रखकर उसकी खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छकरबंधा थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की गई।पुलिस टीम जब ग्राम पिपलिया पहुंची तो एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही घर से निकलकर भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से उसका पीछा किया गया, हालांकि वह फरार होने में सफल रहा। इसके बाद उसके घर की विधिवत तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान भूसा रखने वाले कमरे से कुल 43.400 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडा) बरामद किया गया। इस संबंध में छकरबंधा थाना कांड संख्या 02/26, दिनांक 27.01.2026 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस द्वारा इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट