अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी


संवाददाता आयन खान 


अकोढ़ी गोला।अकोढ़ीगोला अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 451/2025 दिनांक 26.11.2025 (धारा 115(2), 126(2), 117(2), 109 एवं 351(2) BNS) में मुख्य अभियुक्त कमलेश पासी, पुत्र रामसकल पासी, आयु 48 वर्ष, निवासी ग्राम चांदी, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास को पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की सजग निगरानी, गहन छानबीन एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप यह महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है तथा जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। बिहार पुलिस अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर अडिग है। इस तरह की कार्रवाई से समाज में कानून का भय स्थापित हो रहा है तथा नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता और मजबूत हो रही है। रोहतास जिला पुलिस अपराध मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगी। यह जानकारी थानाध्यक्ष अकोढ़ीगोला, राकेश गोसाई द्वारा साझा की गई

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट