छप्पर तो हटा लेकिन दुकानदार रोड है पर डटा

संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- अंचल कार्यालय से 29 तारीख तक बाजार वासियों को अतिक्रमण हटाने का आदेश अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार के द्वारा दिए जाने के बाद भी दुर्गावती बाजार के दुकानदार पूरी तरह से अतिक्रमण नहीं हटाए। रोड पर जितने भी दुकानदार अपनी दुकान झोपड़ी में लगाए हुए थे सब लोगों ने अपनी झोपड़ी ऊपर से तो खोल दी लेकिन अभी भी सामान रखकर रोड पर ही बिक्री कर रहे हैं जिसके कारण जाम की स्थिति अब भी बरकरार है। लगता है मोहनियां के तर्ज पर दुर्गावती बाजार के भी दुकानदार अपना अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं दिख रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशासन कार्रवाई कर पूरी तरह से अतिक्रमण हटा भी लेता है तब भी जीवीका चलाने के लिए रोड पर ही अपना सामान बेचेंगे। दुकानदारों का कहना है कि हम लोगों के लिए बाजार में कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं होने के कारण जितने भी सब्जी बेचने वालो से लेकर मछली और शिकार बेचने वाले हैं उनके सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। ऐसी हालत में सरकार को चाहिए कि हम लोगों की व्यवस्था कर अतिक्रमण हटाया जाए ताकि हम लोगों की जीविका चल सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट