30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ भूमिपूजन


तलेन । नगर के  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कई  वर्षों से  रुका हुआ था जिसका रविवार को  14 करोड 44 लाख 26 हजार की लागत से बनने वाले 30 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का  विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मोहन शर्मा,नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव,मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रुहेला , हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव की उपस्थित में विधीवत भूमि पूजन किया।इस मौके पर भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थित रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट