कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा हरि झंडी दिखाकर किया रथ रवाना
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 02, 2026
- 20 views
राजगढ़ । युवा विकास मंडल संस्था राजगढ़ द्वारा निर्भया कार्यक्रम अंतर्गत राजगढ़ जिले में महिलाओं बच्चों पर होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए राजगढ़ जिले के तीन गांवों में गरिमा केंद्र जिसमें रोजाना बैठक एवं 26 गांवों में बालिका पंचायत एवं बॉयस ग्रुप के साथ हर महीने मीटिंग करके लगातार हिंसा भेदभाव एवं जागरूकता के प्रयास किए जा रहे। इसी कड़ी में जिले में होने वाले बाल विवाह एवं नातरा झगड़ा जैसी कुप्रथा को मिटाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग व युवा विकास मंडल संस्था राजगढ़ के संयुक्त प्रयास से 15 दिनों तक जागरूकता रथ का संचालन जिले में किया जा रहा है।
जिसमे गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के साथ बाल विवाह एवं झगड़ा जैसी कुप्रथा पर समुदाय के साथ बैठक कर जागरूक करेंगे एवं इस कुप्रथा के खिलाफ सभी को शपथ दिलाई जाएगी। जिसका शुभारंभ सोमवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री श्यामबाबू खरे, महिला बाल विकास टीम एवं युवा विकास मंडल संस्था की पूरी टीम उपस्थित रही।


रिपोर्टर