परैया में दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 45 लीटर देशी शराब बरामद

संवाददाता प्रेम कुमार की रिपोर्ट 

परैया(गया)-- थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबारकपुर गांव के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर एक ब्लैक हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो संदिग्धों को रोका।

तलाशी के दौरान उनके पास से 45 लीटर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट