घनश्याम जाटव बने जाटव (ब्रजवासी) समाज कल्याण समिति के प्रदेश महासचिव
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 06, 2026
- 221 views
राजगढ़। जाटव ब्रजवासी समाज कल्याण समिति संघ चौरासी मध्य प्रदेश द्वारा 11 जनवरी 2026 को राजगढ़ में आयोजित निर्वाचन में समाज हित में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए घनश्याम जाटव को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात समिति द्वारा औपचारिक रूप से उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने घनश्याम जाटव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और समाज के विकास के लिए उनके सक्रिय योगदान की अपेक्षा जताई।


रिपोर्टर