फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग की हुई संयुक्त बैठक

रामपुर संवाददाता सूचित पाण्डेय कि रिपोर्ट


रामपुर (कैमूर): फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को पीएचसी (PHC) सभागार में शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने की।

बैठक में शामिल सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के प्रति विशेष जिम्मेदारी निभाने को कहा गया, ताकि विद्यालय स्तर से लेकर गांव-टोले तक इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। प्रभारी डॉ. रमेश कुमार ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों (HM) से अपील की कि वे अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करें तथा इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप देने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य प्रबंधक (मैनेजर) जयप्रकाश यादव एवं प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रधान शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट