थाना सेवा संवाद कार्यक्रम के तहत थाना प्रभारी ने दर्जनों मामले की सुनवाई
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 09, 2026
- 54 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):- प्रतेक सोमवार और शुक्रवार को जनता की समस्याओं को सुनने के लिए जन संवाद कार्यक्रम 11 बजे से लेकर ,17 बजे तक की जाएगी । इस कार्यक्रम को सोमवार से थाना परिसर में शुरू किया गया जिसकी सुनवाई स्वयं थाना अध्यक्ष करेंगे तथा उनकी समस्याओं का निष्पादन भी हो सके। आए दिन समस्या के निष्पादन के लिए कोई न कोई पदाधिकारी उपस्थित रहता है और रहेंगे। लेकिन सप्ताह में दो दिन इस जन संवाद कार्यक्रम में थाना प्रभारी स्वयं उपस्थित रहकर करेंगे।अक्सर जनता सोचा करती है कि हमारी समस्याओं की सुनवाई और निष्पादन स्वयं थाना प्रभारी करें जो अवसर उन्हें मिलेगा और शिकायतकर्ताओं की भी संख्या बढ़ेगी और अपराध में कमी आएगी। आज सोमवार को एक दर्जन मामलों की सुनवाई की गई जिसमें और मामलों का निष्पादन किया गया वहीं एक पर प्राथमिकी भी दर्ज किया गया। यदि मामलों का निष्पादन नहीं होता है तो तुरंत प्राथमिक की दर्ज होगा।


रिपोर्टर