12वीं बोर्ड की परीक्षा हुई प्रारंभ तीन केंद्रों पर 689 परीक्षार्थी हुए शामिल
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 10, 2026
- 207 views
तलेन । माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल की बोर्ड परीक्षाएं आज मंगलवार से शुरू हो गई हैं. आज कक्षा 12वीं का पहला प्रश्नपत्र अंग्रेजी विषय का आयोजित किया गया। वही नगर तलेन में कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र , पीएम श्री शासकीय स्कूल , सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , और कन्या हाई स्कूल बनाए गए । जिसमें तीनों परीक्षा केंद्रों पर कक्षा 12 वीं के कुल 692 परीक्षार्थियों में से 689 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है।परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में परीक्षा से जुड़े लोगों के अलावा अन्य का प्रवेश प्रतिबंधित रखा गया है ।परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए इस बार सख्त व्यवस्था की गई है। जिले में चार फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात की गई हैं।वही छात्रों में परीक्षा की टेंशन नजर आई तो कहीं बोर्ड एग्जाम की खुशी दिखी।


रिपोर्टर