पदुमपुर के सहाबपुर में कन्या विवाह समारोह में पहुंचे समाजसेवी अनिल शुक्ला, समर्थकों की रही भारी मौजूदगी

बरसठी जौनपुर। ग्राम सभा पदुमपुर के सहाबपुर गांव में भास्कर शुक्ला के यहां आयोजित कन्या के विवाह समारोह में क्षेत्र के समाजसेवी एवं वर्ष 2027 के भावी विधायक/ (मड़ियाहूं विधानसभा) के रूप में चर्चित अनिल शुक्ला शामिल हुए। उनके आगमन पर परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर अनिल शुक्ला ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। समारोह में उनके साथ राजीतराम शुक्ला (पूर्व प्रधान), आनंद दुबे, राहुल दुबे एवं धीरेन्द्र शुक्ला राजेश दुबे संजय गौतम सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान अनिल शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में समर्थक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे, जिससे समारोह का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विवाह कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट