विशेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन नरसिंह अवतार की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

जमुनीपुर निगोह/बरसठी। क्षेत्र स्थित विशेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पूज्य स्वामी आत्मानंद महाराज ने हिरण्यकश्यप वध और भगवान नरसिंह अवतार की दिव्य कथा का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

स्वामी आत्मानंद महाराज ने अपने प्रवचन में बताया कि जब अत्याचार अपनी सीमा पार कर जाता है, तब भगवान भक्तों की रक्षा के लिए विभिन्न अवतार धारण करते हैं। उन्होंने नरसिंह अवतार की कथा के माध्यम से धर्म, सत्य और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद वीपी सरोज शामिल हुए। उन्होंने कथा में सहभागिता करते हुए क्षेत्रवासियों के धार्मिक आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कथा आयोजन में ब्रह्मदेव तिवारी, अशोक शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी जमुनीपुर द्वारा किया गया। आयोजन में अरुण कुमार शुक्ला (मुन्नू), पूर्व प्रधान अरविंद शुक्ला, प्रधान नागेश शुक्ला, पप्पू एवं शिवपूजन सहित ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट