बजट 2026-27 को लेकर केराकत विधानसभा में भाजपा की चौपाल आयोजित

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार बजट वर्ष 2026-27 पर केंद्रित विधानसभा स्तरीय चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के बजट की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

चौपाल के मुख्य अतिथि के रूप में रामविलास पाल (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मछलीशहर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष भाजपा) ने की, जबकि संचालन अजय सोनकर शास्त्री ने किया।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण दिनेश चौधरी (पूर्व विधायक) ने दिया। उन्होंने कहा कि अब तक प्रस्तुत सभी केंद्रीय बजटों में वर्ष 2026-27 का बजट सबसे प्रभावी और जनहितकारी है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

चौपाल में मौजूद पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और बजट के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट