साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन कई मामले को किया निपटारा
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 13, 2026
- 49 views
संवाददाता नवलेश कुमार की रिपोर्ट
कोंच(गया)-- कोंच प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी विपुल भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जहाँ स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।
जनता दरबार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़ा मामला छाया रहा। ग्रामीण राजनंदन यादव ने आवेदन देकर बताया कि कोंच पंचायत के वार्ड संख्या 4, 9, 10 और 12 में नल-जल योजना की पाइपलाइन तो बिछी है, लेकिन उसका संधारण सही तरीके से नहीं हो रहा है। इसके साथ ही सार्वजनिक चापाकल भी खराब पड़े हैं, जिससे भीषण जल संकट गहरा गया है।जनता दरबार के दौरान प्रशासनिक अव्यवस्था भी देखने को मिली। दोपहर 12:30 बजे तक अंचल कार्यालय से अंचलाधिकारी राजस्व अधिकारी या कोई अन्य कर्मी उपस्थित नहीं थे, जिसके कारण भूमि संबंधी समस्याओं को लेकर आए लोग काफी समय तक भटकते रहे। देरी से पहुँचे बड़ा बाबू रणविजय पासवान, डाटा ऑपरेटर पप्पू कुमार और उर्दू वादक ने बाद में जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई की। अस्लेमपुर पंचायत के
सिंघड़ा गाँव के युधिष्ठिर सिंह ने परिमार्जन प्लस के कार्य में लापरवाही की शिकायत की। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मचारी मुकेश कुमार द्वारा कार्य में टालमटोल की जा रही है।
मौके पर मौजूद अधिकारी बीडीओ विपुल भारद्वाज ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कई आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्रवाई का निर्देश दिया। मौके पर पीओ संजय कुमार बीपीआरओ अभिषेक कुमार सिंह पशु चिकित्सक डॉ. अविनाश कुमार एमओ सुमन शेखर
सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार एवं अमित कुमार रंजन बाल विकास एलएस अर्चना कुमारी मौजूद रहे।


रिपोर्टर