हिंदुत्ववादी नेता पर धर्म विशेष के लोगों ने किया जानलेवा हमला चलीं चार-पांच राउंड गोलियां बचे बाल बाल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Feb 13, 2026
- 2 views
आक्रोशित समर्थको ने राष्ट्रीय राजमार्ग को किया जाम आवागमन हुआ बाधित, प्रशासन की सांत्वना पर यातायात हुआ बहाल
जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला के मोहनियां थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में चैनपुर विधानसभा से विगत बिहार विधानसभा चुनाव में निर्दलीय विधायक प्रत्याशी हिंदुत्ववादी नेता उत्तम पटेल पर धर्म विशेष के लोगों ने किया जानलेवा हमला, घटना स्थल पर चलाया चार-पांच राउंड गोलियां बचे बाल बाल। आपको बताते चले की उत्तम पटेल जिला में हिंदूत्ववादी नेता के रुप में चर्चित चेहरा माना जाता है, गो तस्करी रोकने सहित जिला में गोकुशी रोकने में अहम भूमिका रहें हैं- संबंध में जानकारी देते हुए उत्तम पटेल के द्वारा बताया गया कि एक कार्यक्रम में मोहनियां थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में गए हुए थे। कार्यक्रम से जैसे ही निकले कि सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय द्वारा घेराव किया जाने लगा ड्राइवर जैसे तैसे गाड़ी लेकर वहां से निकलने लगा तो मुस्लिम समुदाय के पुरुष व महिलाओं द्वारा ईंट पत्थर के साथ ही 4 से 5 राउंड गोलियां चलाया गया जिससे कि गाड़ी छत पर विछत हो गया--
रास्ते में टेंपो लगाकर भी गाड़ी रोकने का प्रयास किया गया, ड्राइवर द्वारा जैसे तैसे वहां से सुरक्षित निकाला गया। मामले की जानकारी आज की तरह क्षेत्र में फैल गया घटना से आक्रोशित हिंदुत्व वादी नेता उत्तम पटेल के समर्थकों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 को बाधित कर दिया गया,
जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर आवागमन घंटों बाधित हो गया। मौके पर पहुंचे प्रशासन द्वारा अपराधियों की जांच कर यथाशीघ्र पकड़े जाने की आश्वासन के बाद आवागमन पुनः बहाल हुआ। समाचार प्रेषण समय तक प्रशासन जांच में जुटी हुई है।


रिपोर्टर