जिले में चल रहे जनसंवाद जागरूकता रथ का हुआ समापन


राजगढ़ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, युवा विकास मंडल संस्था के संयुक्त प्रयास से जिला प्रशासन द्वारा जिले के चार ब्लाक राजगढ़, खिलचीपुर, ब्यावरा व नरसिंहगढ़ के 80 गांवों में भ्रमण कर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों एवं सामाजिक प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा सभी को बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई गई। 

इस अभियान के दौरान जिले में लगभग 4 हजार ग्रामीणजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया गया, तत्पश्चात शनिवार को कालीपीठ में जागरूकता चौपाल का आयोजन कर बाल विवाह के दुष्परिणामों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं जागरूकता रथ अभियान का समापन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों को बाल विवाह मुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट