शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बरसठी पुलिस की कार्रवाई, पांच व्यक्ति हिरासत में

बरसठी, जौनपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में बरसठी थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई करते हुए पांच व्यक्तियों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार थाना बरसठी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कुल पांच व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए सभी अभियुक्तों का चालान संबंधित माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में उदयराज बिन्द पुत्र राममनोहर बिन्द (55 वर्ष), हीरालाल बिन्द पुत्र राममनोहर बिन्द (56 वर्ष) तथा परविन्द कुमार बिन्द पुत्र मोहनलाल बिन्द (26 वर्ष) निवासी ग्राम सरसरा थाना बरसठी जनपद जौनपुर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लक्ष्मीशंकर यादव पुत्र स्वर्गीय शिवमूरत यादव (60 वर्ष) एवं बृजेश यादव पुत्र स्वर्गीय नरसिंह यादव (50 वर्ष) निवासी ग्राम चकनारायनपुर थाना बरसठी जनपद जौनपुर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार दुबे तथा हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार बिन्द शामिल रहे। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट