भदोही में विवादित फिल्म यादव जी के विरोध में रैली निकाली गई

भदोही में विवादित फिल्म के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन

भदोही में अखिल भारतीय यादव महासंघ के पदाधिकारियों ने एक कथित विवादित फिल्म के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव रामधर  यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण एवं यादव समाज को गलत तरीके से दर्शाकर धार्मिक व सामाजिक भावनाएं आहत की जा रही हैं।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने हेतु उक्त फिल्म की रिलीज पर तत्काल रोक लगाई जए किसी पर्सनल जाति वर्ग पर अभद्र फिल्म या अभद्र टिप्पणी करना देश हित में नहीं होगा

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट