वसूली वारंट के अनुपालन में बरसठी पुलिस ने वारंटी को हरियाणा से किया गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। अपराध एवं अपराधियों तथा वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद जौनपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में थाना बरसठी पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी वसूली वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को हरियाणा से गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के कुशल नेतृत्व में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव मय पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अनिल पुत्र लालचन्द्र निवासी ग्राम बेलौना थाना बरसठी, जनपद जौनपुर उम्र लगभग 36 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अपर प्रधान न्यायाधीश प्रथम, परिवार न्यायालय जौनपुर द्वारा वाद संख्या 1132/2024, सीमा बनाम अनिल, धारा 128 सीआरपीसी के अंतर्गत नियत तिथि 23 मार्च 2026 के संबंध में वसूली/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस टीम ने अभियुक्त की तलाश करते हुए हरियाणा राज्य के जनपद रोहतक अंतर्गत थाना रोहतक सिटी क्षेत्र के शास्त्री नगर बाजार में दबिश देकर दिनांक 23 फरवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव एवं कांस्टेबल वकील चौहान शामिल रहे। थाना बरसठी पुलिस की इस कार्रवाई को अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट