तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 28, 2026
- 85 views
राजगढ़
राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के एल बंजारेऔर एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की। दिनांक 27.02.2026 को पुरा मोहल्ला संतोषी माता मंदिर के पास रोड पर वाहन पीकप क्रमांक MP 39 G 2191 तेज आवाज में डीजे बजाते हुए रात्रि लगभग 08:30 बजे पाया गया। डीजे सहित पीकअप क्रमांक एमपी39 जी 2191 पीछे की तरफ लगे 08 बड़े स्पीकर बॉक्स 1 जनरेटर 4 म्यूजिक मशीने 1 मिक्सचर मशीनको मौके पर ही जप्त किया गया। आरोपी डीजे संचालक लोकेंद्र पिता रमेश मेवाड़े आयु 28 वर्ष निवासी ग्राम पाटनकलां के विरुद्ध अपराध क्रमांक 125/2026 के तहत धारा 223(ए) बीएनएस और 7/15 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।


रिपोर्टर