सासाराम से बड़ी खबर सामने आई है।


रोहतास। जिला मुख्यालय सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बराढी गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां पकड़े जाने के बाद महिला के पति और परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय शैलेंद्र कुमार (उर्फ शैलेश) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह पहले से एक पैर से दिव्यांग था। मृतक के पिता लाल बदन सिंह ने बताया कि उनका बेटा अक्सर गांव की ही शादीशुदा महिला रागिनी मिश्रा से फोन पर बातचीत करता था। देर रात वह घर से निकला था, बाद में पता चला कि महिला के बुलाने पर उसके घर गया था।

आरोप है कि वहां महिला के पति दद्दू मिश्रा और अन्य लोगों ने मिलकर शैलेंद्र के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

“मेरा बेटा घर से निकला था। बाद में पता चला कि गांव की महिला ने बुलाया था। वहां उसके पति और घरवालों ने उसे इतना मारा कि उसकी जान चली गई। हमें न्याय चाहिए।”

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट