रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार असंतुल डिजायर ने बच्चे में मारी टक्कर
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 06, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी।तेज रफ्तार असंतुलित स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 24 इ 8465 ने रत्तु बीघा पेट्रोल टंकी के समीप एक 7 वर्षीय बच्चे में टक्कर मार दिया ।टक्कर के बाद असंतुलित कार टेलीफोन के पुराने पोल से टकराया।जिससे कार के परखच्चे उड़ गए तथा कार रुक गया।मौका पाकर चालक फरार होने में सफल रहा। वही टक्कर के बाद 7 वर्षीय बालक लगभग 15 फीट दूर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके नाक व कान से खून गिरने लगे. स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों का इलाज जारी है। मौके पर पहुंची डालमियानगर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। घायल बच्चे की पहचान रत्तु बिगहा पेट्रोल टंकी के सामने निवासी भोली यादव का 7 वर्षीय पुत्र शनी कुमार बताया जाता है।
घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि मारुति स्विफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार से डेहरी की तरफ से आ रही थी। असंतुलित होने के कारण चूना भट्ठा के समीप एक कार में धक्का मार कर भाग रहा था। इसी दौरान 7 वर्षीय शन्नि कुमार दुकान से सामान लेकर घर जा रहा था।इसी दौरान असंतुलित कार ने शन्नि कुमार में धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


रिपोर्टर