दशा माता का व्रत रखकर की पूजा -अर्चना
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 13, 2026
- 2 views
तलेन । नगर में तलेन शुक्रवार को महिलाओं ने दशा माता का व्रत रखकर पूजा अर्चना की । महिलाओं ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर पीपल के वृक्ष पर सूत लपेटा व परिक्रमा की। सुबह से ही पीपल के वृक्षों के नीचे महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचकर पूजा-अर्चना करती हुई देखी गई। नगर एवं आसपास के ग्रामों में भी महिलाओं ने दशामाता की पूजा-अर्चना की। सूत के 10 डोर लेकर महिलाओं ने पीपल के वृक्ष की पूजा की। इसके बाद पूजन स्थल पर नल-दमयंती की कथा सुनी। पूजन व कथा श्रवण के बाद महिलाओं ने डोर को गले में धारण किया। घरों पर हल्दी व कुमकुम के छापे लगाए। महिलाओं ने एक समय भोजन का व्रत रखा। मान्यता है कि दशामाता का व्रत विधि-विधान से करने से घर से बुरा समय चला जाता है तथा परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।


रिपोर्टर