राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले निकाली गई जन चेतना रैली


संवाददाता पारस नाथ दूबे 


 डेहरी ऑन सोन।राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले रविवार को झारखंडी मंदिर के प्रांगण से विशाल जन चेतना रैली के माध्यम से सवर्ण ने हुकार भरी। हजारों की संख्या में सड़क पर जुलूस के रूप में उतरे राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा के बैनर तले लोगों ने यूजीसी वापस के नारे लगाए.उन्होंने सनातन और ब्रह्मणवाद जिंदाबाद के भी नारे लगाए । रैली का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, सक्रिय सदस्य राजन राज, मनीषा दुबे, गोपाल सिंह,ललित सिंन्हा, सम्राट कुमार उर्फ़ सोनू सिंह, मुन्ना सिंह सहित हजारों की संख्या में स्वर्ण समाज के सदस्य सम्मिलित हुए।रैली के दौरान हाथों में विभिन्न स्लोगन के तख्ती लिए जय श्री राम, स्वर्ण एकता जिंदाबाद, भारत माता की जय, यूजीसी का काला कानून वापस लो, सनातन जिंदाबाद, भारत माता की जय हो के नारे लगाए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ से पूर्व झारखंडी मंदिर में मोर्चा के सभी सदस्यों ने पूजा अर्चना कि तथा प्रसाद का वितरण किया गया। तत्पश्चात मोर्चा के सदस्यों ने भारत माता की जय, जय श्री राम- जय परशुराम कें नारों से शहर की सड़क गुंजायमान होती रही। रैली थाना चौक,अंबेडकर चौक, जख्खी बीघा,स्टेशन रोड, पाली रोड, रामा रानी चौक होते हुए बाबा वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचा जहां मोर्चा के सही पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी व राजन राज ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि यूजीसी के द्वारा स्वर्णो के दमन का प्रयास किया जा रहा है, कभी ब्राह्मणवाद के नाम पर गाली तो कभी मनुवादी को अभिशाप बताया जाता है,भारत के स्वर्णो को विशेष उद्देश्यों से गाली देना या उनके अस्तित्व समाप्त करने का षड्यंत्र चल रहा है.हम यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगे। यूजीसी के काले कानून को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे,इसे वापस लेना होगा। यह कानून कहीं ना कहीं हमें नीचा दिखाने एवं हमारे आने वाली पीढ़ीयों एवं यूनिवर्सिटी मे पढ़ने वाले बच्चों के शोषण एवं उनके पारिवारिक अस्तित्व के दमन की नीति है। रैली के दौरान जगह-जगह समाज के लोगों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा मिष्ठान एवं पानी की व्यवस्था की गई थी। मौके पर संजय सिंह बाला, विनय मिश्रा उर्फ विजय बाबा, अकस के अध्यक्ष संतोष सिंह, सीमल सिंह, अधिवक्ता मनोज अज्ञानी, अधिवक्ता पंकज सिंह, अधिवक्ता अनूप सिंह,अनिल मिश्रा, मोनू पांडे, राणा प्रताप सिंह, अंबुज सिंह, आलोक सिंह, गोपाल सिंह, छोटू कुमार विशाल सिंह, परमहंस सिंह,श्रीकांत तिवारी, विजय तिवारी रणजीत सिंह ईश्वर दयाल सिंह रंग विजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट