ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर हिंदू नववर्ष नवरात्रि को लेकर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 20, 2026
- 51 views
तलेन । ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र तलेन पर हिंदू नववर्ष एवं चेत्र नवरात्रि पर्व कार्यक्रम रखा गया , जिसमें आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए ब्रह्माकुमारी राजयोगिनी मधु दीदी जी (राजगढ़ जिले प्रभारी ) ने कहा कि हम सभी आदि सनातन देवी देवता धर्म की कुल की आत्माएं है । हमारे अंदर भी अष्ट शक्तियां , देवी गुण है अगर इन्हीं गुणों और शक्तियों को सदैव याद रखें तो कभी भी जाति , धर्म , रंग , रूप का भेदभाव नहीं होगा क्योंकि देवताओं के अंदर प्रेम और सद्भावना पवित्रता होता है । उनके चेहरे और चालान बहुत रॉयल होते हैं। तभी तो हम मंदिरों में उनकी पूजा करते हैं। अगर सभी शक्तियां और गुण हमारे अंदर भी आ जाए तो हम कभी दुखी निराश या कमजोर नहीं करेंगे ऐसे आदरणीय दीदी ने हमें ज्ञान की बातें सुनाइए। सभी को बधाई दी एवं शुभकामनाएं दिए । जिसमें ब्रह्माकुमारीज से जुड़े कैलाश भाई , अरुण अग्रवाल , डां शिव नारायण , सक्सेना मोनोहर सोनी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति तथा ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी , देव दीदी, सुरेखा दीदी , उमा दीदी , कविता दीदी उपस्थित रहे । अंत में मात्र शक्तियों के द्वारा राजयोगिनी मधु दीदी के सहित सभी दीदीयों का दुपट्टा , फूलों का हर से एव श्रीफल देकर स्वागत किया गया ।


रिपोर्टर