ख्याति सिंह को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 20, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव–सह–संयुक्त सचिव के पद से विरमित होने एवं पटना उच्च न्यायालय, पटना के विशेष कार्य पदाधिकारी पद पर नियुक्त होने के पश्चात ख्याति सिंह को बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने आज अपने कार्यालय कक्ष में अंगवस्त्र एवं बुके भेंटकर सम्मानपूर्वक विदा किया।
इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने कहा कि सभा सचिवालय में अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने संयुक्त सचिव एवं प्रभारी सचिव के रूप में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक एवं कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। इनका व्यवहार यहाँ के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति सदैव सहयोगात्मक एवं सौहार्दपूर्ण रहा। ये अपने कार्यों एवं दायित्वों के प्रति अत्यंत संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध रहीं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपने नये दायित्वों का निर्वहन भी इसी दक्षता एवं समर्पण के साथ करेंगी। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक कामना करते हैं।
इस दौरान सभा सचिवालय की प्रभारी सचिव श्रीमती पूनम सिन्हा सहित वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


रिपोर्टर