अमानत में खयानत करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी पुलिस गिरफ्त में, कुल 34 लाख 55 हजार रुपये का मशरूका जप्त

ब्यावरा ,राजगढ़ । थाना देहात ब्यावरा पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अमानत में खयानत (Trust Breach) के मामले में संलिप्त अंतरराज्यीय आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में माल एवं नगदी जप्त की गई है।राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ब्यावरा श्री प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में यह प्रभावी कार्यवाही की गई।

घटना का विवरण

दिनांक 08.03.2026 को फरियादिया पूजा शर्मा पति मोहन शर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी किला गेट ग्वालियर द्वारा थाना देहात ब्यावरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके 700 कट्टे नोवा मिल्क पाउडर को वाहन चालक द्वारा अमानत में खयानत करते हुए हड़प लिया गया।रिपोर्ट के आधार पर थाना देहात ब्यावरा में अपराध क्रमांक 71/26 धारा 316(2) बीएनएसएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

विवेचना के दौरान आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। आरोपी की तलाश हेतु थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रवीण जाट के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं साइबर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी का लोकेशन थाना पहाड़ी, जिला डींग (राजस्थान) क्षेत्र में प्राप्त हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम राजस्थान रवाना की गई, जहां से आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों  से,420 कट्टे (कुल 105 क्विंटल) मिल्क पाउडर ,02 लाख रुपये नगद (बेचे गए माल की राशि) कुल 34 लाख 55 हजार रुपये* का मशरूका जप्त किया गया।पुलिस द्वारा मुन्फेद पिता शरीफ मेव, उम्र 24 वर्ष, निवासी भोरी, थाना पहाड़ी, जिला डींग (राजस्थान) ,रफीक पिता शम्मू मेव*, उम्र 37 वर्ष, निवासी झुजीपुर, थाना पहाड़ी, जिला डींग (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया है इस कार्य में उप निरीक्षक प्रवीण जाट, थाना प्रभारी देहात ब्यावरा,उप निरीक्षक अमित त्यागी, थाना सारंगपुर,प्रधान आरक्षक संदीप दांतरे, थाना छापीहेड़ा ,आरक्षक रवि मौर्य, थाना देहात ब्यावरा ,आरक्षक हितेश यादव, साइबर सेल राजगढ़ ,आरक्षक सुमित दौहरे, साइबर सेल राजगढ़ राजगढ़ पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट