धूमधाम से मनाया गया तलेन में भगवान श्री राम जन्मोत्सव फुल माली समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 27, 2026
- 4 views
तलेन । नगर तलेन में भगवान श्री राम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया इस अवसर पर मंदिरों परिसरों में भक्तिमय माहौल रहा। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया ।भजन मंडली ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए वहीं दोपहर 12:00 बजे भगवान श्री राम की जन्मोत्सव को लेकर महा आरती हुई तथा प्रसाद वितरण हुआ । इस दौरान नगर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सभी श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे।
फुल माली समाज ने निकाली प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा
फूलमाली समाज के द्वारा प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । फूल माली समाज के तत्वाधान में नगर में प्रभु भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा श्री बाबा रामदेव जी मंदिर माली मोहल्ला से प्रारंभ हुआ जो की नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः श्री बाबा रामदेव जी मंदिर पहुंचा वहीं शोभायात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत किया गया।श्री बाबा रामदेव मंदिर माली पुरा पर महाआरती के पश्चात शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस शोभायात्रा में काफी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल रहे।


रिपोर्टर