अज्ञात शव की पहचान हेतु पुलिस की अपील
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Mar 28, 2026
- 45 views
रोहतास। शनिवार को दरिगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ताराचण्डी स्थित माँझर कुंड पहाड़ी पर भूतिया नाला के पास से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। उसका शरीर सुडौल है तथा लंबाई करीब 5 फीट 8 इंच है। शव के अधिक समय तक पड़े रहने के कारण बॉडी डिकंपोज हो चुकी है, जिससे चेहरे की पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
दरिगांव थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि शव की पहचान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों को सूचना दे दी गई है और गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों एवं आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना हो या इस हुलिया से कोई मेल खाता हो, तो तुरंत दरिगांव थाना को सूचित करें। विशेष रूप से बिहार एवं झारखंड के रोहतास जिले या आसपास के किसी भी थाना क्षेत्र में यदि इस संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो दरिगांव थाना से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है। पुलिस के अनुसार, आमजन के सहयोग से ही मृतक की पहचान संभव हो पाएगी और मामले की आगे की जांच तेज की जाएगी।


रिपोर्टर