सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राजगढ़ पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 29, 2026
- 47 views
एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य का संदेश देती साइक्लोथॉन रैली
राजगढ़ । पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती* के अवसर पर, पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन में जिला राजगढ़ में *साइकिल रैली (साइक्लोथॉन)* का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जिला मुख्यालय सहित समस्त थाना क्षेत्रों में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में देशभक्ति, एकता, अनुशासन एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री के.एल. बंजारे* द्वारा पुलिस लाइन राजगढ़ से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन में संपन्न हुई। इस दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एकता एवं फिटनेस का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। इस आयोजन के माध्यम से राजगढ़ पुलिस ने समाज में जनसहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए एकता, स्वास्थ्य एवं अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल प्रस्तुत की है। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सहित डीएसपी श्री अरविंद सिंह, रक्षित निरीक्षक श्रीमती उर्मिला चौहान, थाना प्रभारी राजगढ़ श्रीमती मंजू मखेनिया, सूबेदार दीपक रघुवंशी, पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित शहर के युवा साथी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर