तलेन में धूमधाम से निकाली गई भगवान महावीर की शोभा यात्रा
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Mar 30, 2026
- 185 views
तलेन । सोमवार को तलेन में जैन समाज द्वारा भगवान स्वामी महावीर जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। नगर में महावीर स्वामी शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई। जैन मंदिर से विविधत पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में लोग महावीर स्वामी के डोले साथ भजन कीर्तन करते हुए निकले। शोभायात्रा निर्धारित मार्गोँ पर होती हुई पुनः जैन मंदिर पहुंची।जहां महावीर स्वामी के अभिषेक के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ।वहीं मंदिरों दिन के समय धार्मिक आयोजन भी हुए। इस शोभायात्रा में नगर के सभी वरिष्ठजन जनप्रतिनिधि,व महिलाएं शामिल रही।


रिपोर्टर