गैस के किल्लत से छोटे दुकानदारों पर पड़ रही है असर
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 30, 2026
- 21 views
रामपुर संवाददाता सूचित पाण्डेय कि रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर):- देश के कई हिस्सों की तरह रामपुर में भी इन दिनों एलपीजी गैस की किल्लत देखने को मिल रही है. हालात असे हैं कि गैस गोदामों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं. लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर मिलने की उम्मीद में खड़े रहते हैं. इस संकट का असर अब सीधे शहर के खाने-पीने के कारोबार पर भी पड़ने लगा है. कई छोटे रेस्टोरेंट और होटल संचालकों का कहना है कि अगर जल्द गैस की समस्या दूर नहीं हुई, तो उन्हें अपनी दुकानें बंद करनी पड़ सकती हैं.
रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राधा की चाय दुकान एवं समोसा लिट्टी चोखा के मशहूर दुकान है लेकिन इन दीनों लकड़ी के सहारे किसी तरह चाय तो बना पाते हैं लेकिन समोसा लिट्टी चोखा नहीं बन पा रही है राधा का कहना है कि ऐसे ही गैस की किल्लत रही तो दुकान बंद करना पड़ सकता है|इसी दुकान के सहारे हमारा रोजी-रोटी चलता है कई दिनों से गैस नहीं मिल रहा है जिसके वजह से काफी परेशानी हो रही है


रिपोर्टर