सेक्टर तलेन में जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ, जल संरक्षण का दिया संदेश
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 02, 2026
- 4 views
तलेन। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर तलेन क्षेत्र में “जल मंदिर (प्याऊ)” का भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था जीत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा विकासखंड नरसिंहगढ़ के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना तथा जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला समन्वयक श्री प्रवीण सिंह पंवार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक समन्वयक श्री खजान सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। इनके साथ जीत वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव श्री सुरेश चंद्रवंशी (आचार्य जी) की विशेष उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर “जल मंदिर” का शुभारंभ किया गया।
अपने उद्बोधन में अतिथियों ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि वर्तमान समय में जल संकट एक गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। यदि समय रहते जल का संरक्षण नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। उन्होंने जन सहभागिता को जल संरक्षण का मूल आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इस दिशा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
ब्लॉक समन्वयक श्री खजान सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना अत्यंत आवश्यक है, तभी इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत नगर विकास प्रस्फुटन समिति तलेन के साथ-साथ ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों—हीरापुरा, नाहली एवं इकलेरा में भी “जल मंदिर (प्याऊ)” स्थापित किए गए। इसके अतिरिक्त पाडल्या दान क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्री सतनारायण सग्वालिया, श्री आनंद सग्वालिया (भूतपूर्व सैनिक), श्री धरम सिंह घाटीवाले, श्री जितेंद्र चौधरी, श्री मानसिंह यादव (फौजी सरकार), पूर्व नपाध्यक्ष चन्द्र सिंह यादव उस्ताद, वरिष्ठ पत्रकार अवध नारायण उपाध्याय, पत्रकार प्रमोद सिंह सक्तावत, नगर कार्यवाह रामकृष्ण जी यादव, बंटी जी राठौर नपाध्यक्ष विनोद यादव, मोरसिंह यादव कुंडीवाले,बादल यादव, मुकेश पुष्पद श्री शिवप्रसाद शर्मा, श्री मनोज यादव, लोकेश जी यादव, राजीव यादव,श्री सतीश यादव, श्री विक्रम सिंह लववंशी (परामर्शदाता), श्री नटवर सिंह राजपूत (परामर्शदाता), श्री रवि जी, श्री योगेश गोयल, श्री कमलेश पाटीदार, श्री रामकृष्ण मोहबै (पूर्व सरपंच), श्री राजू मोहबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयघोष के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। यह आयोजन क्षेत्र में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।


रिपोर्टर