कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने खोयरी महादेव मंदिर में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 07, 2026
- 150 views
राजगढ़ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा खोयरी महादेव मंदिर क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर के समीप निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, स्वागत द्वार एवं शौचालय निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सामुदायिक भवन के संबंध में एसडीओ पीडब्ल्यूडी को आवश्यक माप लेने के निर्देश दिए, ताकि कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का समुचित आकलन किया जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने भोजनशाला में वाटरप्रूफिंग, शेड निर्माण तथा पेवर वर्क की प्रगति की समीक्षा की। संबंधित कार्यों के अनुमान का अवलोकन करते हुए मौके पर किए गए कार्यों का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान टेंडर जारी किए जाने की तिथि पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने संबंधित ठेकेदार को आवश्यक सुधार कार्य हेतु पुनः बुलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वॉशरूम एवं सेप्टिक टैंक का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इसकी के साथ सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने एवं गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। रसूलपुरा गांव में लगाए जा रहे, हेंडपम्प पॉइंट को भी देखा।


रिपोर्टर