शराब के नशे में बाइक से घायल युवाक को इलाज के बाद प्रशासन ने भेजा न्याइक हिरासत में
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 10, 2026
- 125 views
अनुमंडल संवाददाता सिंगासन सिंह की रिपोर्ट
भगवानपुर (कैमूर):- भभुआ अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक अहम मामला सामने आया है। थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम उमापुर निवासी इंद्रजीत राम के 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार ने शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक मोटरसाइकिल चलाई।
बताया जा रहा है कि युवक तेज रफ्तार में ग्राम उमापुर की मुख्य सड़क पर वाहन चला रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि वह शराब के नशे में था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इलाज के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस तरह की लापरवाही न केवल व्यक्ति के लिए बल्कि समाज के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि शराब बंदी में शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।


रिपोर्टर