राजगढ़ में युवा संगम का आयोजन 17 अप्रैल को
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Apr 13, 2026
- 37 views
राजगढ़ । प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी द्वारा बताया गया कि युवा संगम (रोजगार, अपरेंटिस एवं स्वरोजगार मेला) का आयोजन शासकीय आईटीआई राजगढ़ में 17 अप्रैल, 2026 को प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। इच्छुक आवेदक जिनकी न्यूनतम योग्यता 10वीं से स्नातक तथा आईटीआई उत्तीर्ण है एवं आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच हैं, युवा संगम में सम्मिलित हो सकते है।
युवा संगम/रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाली कंपनी/संस्थान में M/S Numex Skill Management Pvt Ltd. (300 पद), M/S Riya Enterprises, Pithampur Dhar (100 पद) तथा M/S PUSKAL AGROTECC LIMITED All MP (25 पद) इस प्रकार कुल पद 425, जिनमे वेतनमान 10 हजार रूपये से 20 हजार रूपये तक प्राप्त हो सकता हैं। रोजगार के इच्छुक आवेदकों से आग्रह हैं कि इस युवा संगम में उपस्थित होने से पूर्व रोजगार कार्यालय की वेबसाइट www.mprojgar.gov.in पर पंजीयन अवश्य करें। रोजगार के क्षेत्र में इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल प्रोडक्शन, एग्रीकल्चर, फर्टिलाइज़र आदि।


रिपोर्टर