स्कूल से वंचित गरीब बच्चों का नामांकन कराएंगे पीएलवी-- -जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 13, 2026
- 3 views
विधिक सेवा प्राधिकार ने जारी किया नोटिस,दी बड़ी जिम्मेदारी
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर--- जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव सह न्यायाधीश ललन कुमार रजक के द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए सोमवार को जिले के सभी पारा विधिक स्वयं सेवकों
(पी.एल.वी.) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिव द्वारा 24 मार्च 2026 को निर्गत सूचना में सभी पी.एल.वी. को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने गाँव, टोला, पंचायत एवं प्रखण्ड स्तर पर सर्वेक्षण कर गरीब, मजदूर एवं निम्न आय वर्ग के ऐसे बच्चों को चिह्नित करें जिनका नामांकन अब तक किसी सरकारी विद्यालय में नहीं हुआ है।वही जारी सूचना में कहा गया है कि चिह्नित बच्चों का नजदीकी सरकारी विद्यालय में नामांकन कराना सुनिश्चित करना पी.एल.वी. की जिम्मेदारी होगी।
नामांकन कराने के बाद बच्चों की फोटो लेकर उसे आधिकारिक पी.एल.वी. ग्रुप में साझा करना भी अनिवार्य होगा। साथ ही, नामांकन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर पी.एल.वी. सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
वही न्यायाधीश ललन कुमार रजक के इस संवेदनशील और दूरदर्शी कदम की जिले में सराहना हो रही है। शिक्षा के अधिकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए उनका यह प्रयास उल्लेखनीय माना जा रहा है।
उनके सक्रिय मार्गदर्शन में "शिक्षा का अधिकार अधिनियम" को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में यह एक ठोस पहल है, जिससे शिवहर जिले में स्कूल छोड़ चुके या कभी स्कूल न गए बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।


रिपोर्टर