तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:-- जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दरौली गांव से मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां तालाब में स्नान करने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान दरौली गांव निवासी नरेंद्र कुमार यादव के पुत्र रोहन कुमार यादव (15 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रोहन अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया। परिजन आनन-फानन में रोहन को इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।


इस संबंध में रामगढ़ थाना अध्यक्ष ने बताया कि तालाब में डूबने से किशोर की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट