शिशु भारती सांसद का शपथ ग्रहण, विक्की बने प्रधानमंत्री
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 28, 2026
- 5 views
अनिल कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ भोजपुर।सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर अगिआंव बाजार में मंगलवार को शिशु भारती सांसद का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने सभी भैया - बहनों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर भैया विक्की कुमार को प्रधानमंत्री तथा उपप्रधानमंत्री बहन सृष्टि कुमारी को चुना गया।।प्रत्यक्ष नेता प्रतिनिधि के रूप में भैया आयुष कुमार का चयन हुआ। बहन परिधि कुमारी को वंदना प्रमुख, सह वंदना प्रमुख सुगंधा राज, शारीरिक प्रमुख भैया मुन्ना कुमार को बनाया गया। स्वच्छता प्रमुख भैया समर कुमार, सह स्वच्छता प्रमुख भैया अंकित कुमार को जिम्मेदारी दी गई। बहन अमृता कुमारी को संगीत प्रमुख और सह संगीत प्रमुख बहन श्रेया राज , अनुशासन प्रमुख बहन रिंकी कुमारी , भैया जेपी कुमार को चिकित्सक प्रमुख नियुक्ति किया गया। खेलकूद प्रमुख भैया मयंक कुमार और सह खेलकूद प्रमुख भैया गुलशन कुमार, खोया पाया प्रमुख भैया आर्यन कुमार, जयंती प्रमुख बहन रिया कुमारी, साज-सज्जा प्रमुख बहन नैन कुमारी,भोजन प्रमुख भैया विराट कुमार, बागवानी प्रमुख भैया अभिषेक कुमार तथा सह बागवानी प्रमुख बहन अंशु कुमारी को बनाया गया। योग प्रमुख बहन रियांशी कुमारी और सह-योग प्रमुख बहन खुशबू कुमारी को बनाया गया। कार्यक्रम प्रमुख प्रधानाचार्य श्री अनिल कुमार सिंह तथा सह कार्यक्रम प्रमुख बहन सृष्टि कुमारी और भैया विक्की कुमार, शैक्षणिक प्रमुख तथा प्रतियोगिता प्रमुख बहन सृष्टि कुमारी और भैया विक्की कुमार को जिम्मेदारी दी गई। अन्य भैया -बहनों ने भी सक्रिय भागीदारी की। इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के आचार्य श्री सौरभ कुमार सिंह तथा आचार्या श्रीमती नीलम तिवारी, सुश्री मोहिनी कुमारी, सुश्री गीतांजली कुमारी, सुश्री कल्याणी कुमारी की भूमिका रही।


रिपोर्टर