अपहृत महिला बरामद, पुलिस कर रही अग्रिम कार्रवाई
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 29, 2026
- 8 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन।अकोढ़ीगोला थाना कांड संख्या 155/26, धारा 137(2)/140(3) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अपहृत महिला को सकुशल बरामद कर लिया है।
बरामद महिला की पहचान हसीना खातून, पति सादिक अंसारी, निवासी ग्राम केवाड़ी, थाना कुदरा, जिला कैमूर (बिहार) के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा महिला को बरामद करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
थाना पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है तथा सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


रिपोर्टर