आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन


संवाददाता पारसनाथ दुबे।


 डेहरी रोहतास।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं रोचक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर आधारित वाद-विवाद, समूह चर्चा, एआई हैकाथॉन “भारत के लिए निर्माण” तथा कृषि क्षेत्र में एआई के उपयोग पर प्रकरण अध्ययन प्रस्तुति शामिल रही।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रबंधन एवं वाणिज्य संकाय से सुहानी कुमारी ने पक्ष में तथा अंकित कुमार ने विपक्ष में पुरस्कार हासिल किया। वहीं विधि संकाय की प्रतियोगिता में आदित्य पोद्दार (पक्ष) और खुशी कुमारी (विपक्ष) विजेता रहे।

एआई हैकाथॉन में अनूप कुमार, गोलू कुशवाहा एवं तेज प्रताप की टीम विजेता रही, जबकि अभिषेक कुमार और सिंह पीयूष उपविजेता बने।

समूह चर्चा में नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज के आशीष कुमार विजेता तथा करण कुमार उपविजेता रहे।

कृषि विज्ञान संस्थान की केस स्टडी प्रतियोगिता में कौदसिया खानम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सौरभ तिवारी उपविजेता रहे।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, विश्लेषणात्मक सोच एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण को सशक्त मंच प्रदान किया। कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एआई फॉर ऑल” विज़न के अनुरूप आयोजित किया गया, जो तकनीक के माध्यम से समावेशी विकास पर बल देता है।

कार्यक्रम ने यह स्पष्ट किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता अब केवल तकनीकी क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि स्वास्थ्य, कृषि, प्रशासन और व्यापार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक परिवर्तन का माध्यम बन चुकी है। आयोजन के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट